किशनगंज जिले में कानून व विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एसपी ने किया फेरबदल,कई पुलिस अधिकारियों का तबादला

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

एसपी संतोष कुमार ने जिले में विधि व कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त करने के लिए दर्जनों पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला व पदस्थापन किया है। एक ही स्थान पर दो वर्ष की कार्यावधि पूर्ण होने के कारण पुलिस कर्मियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है।


गोपनीय शाखा के प्रभारी और पुलिस अधीक्षक के ओएसडी रहे मुकेश कुमार को किशनगंज थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह पद विगत कई दिनों से रिक्त था। जबकि टेढ़ागाछ थाने के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ईजहार आलम को कोचाधामन थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बहादुरगंज थाने के अपर थानाध्यक्ष दिलशाद खान को टेढ़ागाछ थाने का पदभार सौंपा गया है।

जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापना की बाट जोह रहे इंस्पेक्टर उमेश कुमार को बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर रामबालेश्वर राय को किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर का पदभार सौंपा गया है।

अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया
इसके साथ ही ठाकुरगंज थाने में तैनात शैलेश कुमार को छतरगाछ पिकेट प्रभारी बनाया गया है। जबकि सुखानी थाने के ब्रजकिशोर बैजू को चिचुआबाड़ी पिकेट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!