समेली के होनहार युवा मृणाल नरेश का आईआईएमसी नई दिल्ली में चयन, ऑल इंडिया रैंक 78 हासिल

SHARE:

कटिहार/समेली – प्रखंड के होनहार युवा मृणाल नरेश ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन आईआईएमसी नई दिल्ली में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने सीयूईटी पीजी 2026 के माध्यम से पीजी इन जर्नलिज्म अंग्रेजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया रैंक 78 प्राप्त की है।मृणाल नरेश शिक्षा सह सांख्यिकी पदाधिकारी एवं समेली के पूर्व प्रमुख नरेश कुमार मंडल के पुत्र हैं।

सीयूईटी पीजी 2026 की प्रथम काउंसलिंग सूची में सामान्य श्रेणी के अंतर्गत उन्हें यह सीट आवंटित की गई है।मृणाल ने इससे पूर्व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग बीटेक की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की है। तकनीकी शिक्षा के बाद पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में उनका चयन उनकी बहुमुखी प्रतिभा, लगन और मेहनत का परिचायक माना जा रहा है।

देश के अग्रणी मीडिया एवं पत्रकारिता संस्थानों में शामिल आईआईएमसी में चयन को मृणाल के करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।परिजनों,शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने मृणाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। समेली प्रखंड तथा कटिहार जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। मृणाल की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई