कटिहार:अलग अलग मामलों में पुलिस ने गयारह को किया गिरफ्तार

SHARE:

आमर्स एक्ट के तहत वांछित आरोपी भी शामिल

35 लीटर देशी शराब बरामद

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस इन दिनों अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एक्शन मोड में है। ताबडतोड छापेमारी अभियान चलाकर अवांछित तत्वों की गिरफ्तारी की जा रही। इसी क्रम में सोमवार को फरार चल रहे छः वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें क्रांतिक्षचौक निवासी शेख मुर्शीद, गांधी टोला से सोनू कुमार, रामप्रवेश पासवान, सुभाष पासवान,सचिन पासवान, कंचन कुमार शामिल हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी कर मनिहारी थानाकिंड संख्या 293/25 धारा 309,बीएन एस, 25(1 – बी) आर्मस एक्ट के फरार अभियुक्त राजेश यादव पिता जवाहर यादव साकिन मिर्जापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गुप्त सूचना के आधार पर हसवर फोर लेन के नीचे ग्लैमर मोटर साईकिल पर सवार तीन लोगों को 35 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पकडे गये शराब तस्कर की पहचान भेडियाही गांव के अरुण ऋषि,दोगच्छी केवाला गांव के आनंदी ऋषि, बिहारी मंडल के रुप में हुई है। शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में नयाटोला निवासी विकास महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में एसआई नीरज कूमार निराला,एसआई आशीष कुमार, एसआई, विजय सिंह, पीएसआई पीयूष नंदन, पीएसआई चंदन कुमार, पीएसआई पुष्पेन्द्र कुमार शब्वीर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई