कटिहार के सेमली में राजद का एक दिवसीय धरना,महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

SHARE:

समेली /कटिहार-राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय पटना के निर्देश के आलोक में जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली व्यवस्था की बदहाली, विधि-व्यवस्था तथा अन्य जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद की।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड प्रभारी अमरेंद्र सिंह संजू ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने की। धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी अमरेंद्र सिंह संजू ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। बिजली की लचर व्यवस्था एवं विभिन्न सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की। प्रखंड राजद अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है।

कार्यक्रम में प्रखंड राजद प्रधान महासचिव जनार्दन पंडित, श्याम लाल पंडित, गणेश कुमार यादव, अंजनी ठाकुर, तेज नारायण पंडित, रामविलास यादव, चंदन रविदास, मनोवर आलम, पवन कुमार, अजय कुमार मंडल, राजेश मालाकार, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र राम, अरुण कुमार मंडल, विजय कुमार यादव, वकील रविदास, डिबू राम, नागेश्वर मंडल, मोहम्मद हलीम, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!