कोढा /कटिहार-बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल राजद
के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। राजद नेताओं ने सरकार से तत्काल प्रभाव से जनविरोधी नीतियों में सुधार करने की अपील की है। ज्ञापन के माध्यम से राजद की स्थानीय इकाई ने सात सूत्रीय मांगें रखी हैं ।
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण की समीक्षा कर जनता को राहत दी जाए। कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं ताकि पलायन पर रोक लग सके। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। किसानों के हित में सिंचाई, बिजली और कृषि सहायता योजनाओं को मजबूत किया जाए।
बिहार के समग्र और संतुलित विकास के लिए एक दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार हो। ज्ञापन सौंपने वालों में राजद जिला महासचिव जगत नारायण सिंह,शंभु सिंह, मिथिलेश कुमार, नंदलाल यादव, परमानंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम जनता के लिए जीवन-यापन करना कठिन हो गया है।

























