किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,7 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शहर में गस्त कर रही डायल 112 की टीम ने 7 पुड़िया स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के टेउसा निवासी अजय चौहान (22) पिता श्री राम चौहान के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी कि फरिंगगोड़ा रेलवे गुमटी के पास एक व्यक्ति घुम-धुम कर स्मैक बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम रेलवे गुमटी के समीप छापेमारी करने के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी अजय मौके से फरार हो गया।

जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। थाने में लाकर तलाशी लेने पर आरोपी के पैंट से एक चुनौटी बरामद किया गया। लेकिन चुनौटी को खोलते ही उसमें भर कर रखे 7 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 1.320 ग्राम पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्मैक बेचने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई