महंगाई,बेरोजगारी और बिजली संकट को लेकर राजद का धरना,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

SHARE:

बरारी /कटिहार – राष्ट्रीय जनता दल के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को बरारी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना में भीषण महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, लचर बिजली आपूर्ति और चौपट विधि-व्यवस्था जैसे जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शन के बाद बिहार के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज को सौंपा गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष मिन्हाज आलम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कटिहार जिला प्रभारी विमल मालाकार उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार अमरेन्द्र सिंह संजू ने भी धरना को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी लगातार कमजोर हो रही है, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

धरना को युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष शान्तनु यादव, उपेन्द्र राय, नरेश मंडल, बेचन शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र दास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, राजद नेत्री रंजना कुमारी, हबीबुर्रहमान, हलीम बैठा, मो. सोहैल,रघुवीर राय, अजहर अली, शकील खान, मुन्ना चौधरी, सरदार प्रदीप सिंह, सरदार भगत सिंह, सचित यादव, मो. इलियास, शफीक अहमद, अब्दुल खालिक, एत नारायण सिंह, रवि कुमार, दिलीप कुमार ठाकुर, खलील अंसारी एवं जाबीर विशनपुर समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। धरना के दौरान बड़ी संख्या में राजद समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!