राज्यव्यापी आंदोलन को लेकर राजद की बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – राजद प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत कटिहार सदर प्रखंड मुख्यालय में धरना को लेकर प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने गांवों में बैठक कर लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।कटिहार सदर पंचायत में बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सपन ऋषि ने किया।

इस अवसर पर श्री कुणाल ने बताया कि बढ़ती महंगाई बरोजगारी राज्य में लगातार गिरती कानून व्यवस्था घोटाला भ्रष्टाचार बिजली संकट महिलाओं के साथ जुल्म अत्याचार के खिलाफ राजद का धारदार आंदोलन है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बिहार में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य की स्थिति बदतर हो गई है।राज्य में महिलाओं का बलात्कार गैंग रेप उनकी हत्या आम बात हो गई है।

हर दिन पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ती जा रही है रोटी कपड़ा और मकान बनना गरीब मध्यम वर्ग के लोगों के लिए वस की बात नहीं है। साग सब्जी तक लोगो के लिए मुहाल हो गया है। बिजली संकट चरम पर है एक सौ पच्चीस यूनिट बिजली फ्री देकर बिजली आपूर्ति में व्यापक कटौती की गई है श्री कुणाल ने कहा कि जबसे से भाजपा सरकार ने ग्यारह सौ रुपए वृद्धा विधवा एवं दिव्यांग पेंशन लागू किया और चार महीने से पेंशन बंद है।

शिक्षक प्रोफेसर राज्य के ठीकेदार तक का पैसा नहीं मिल रहा है चारों तरफ लोग त्राहिमाम है। श्री कुणाल ने कहा इन्हीं मुद्दे से लोगों को ध्यान बांटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी से सरकारी आवास छीन लिया गया उनके सुरक्षा में लगे पुलिस को हटा लिया गया ताकि राजद कमजोर हो गरीबों की आवाज नहीं उठाए।

इस अवसर पर राजद के रणविजय यादव, उमेश पासवान, मो. हबीबुर्र रहमान, अंकित कुमार, श्याम ऋषि आदि लोग शामिल थें। इधर कटिहार नगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 39,40, 41एवं 42 के राजद कार्यकताओं की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मो. जाहिद के अलावे राधा रमण यादव,श्याम यादव,अनिरुद्ध यादव, राम प्रकाश यादव,गुड्डू शेख, अंकित मंडल,रौशन कुमार,सुनील कुमार, प्रदीप यादव, राजकुमार यादव आदि दर्जनों लोग शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई