बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले,दो अन्य आरोपी हुए फरार

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

शराब के नशे मे बच्चा चोरी का प्रयास कर रहे एक अपहरणकर्ता को ग्रामीणों ने पकड़कर बहादुरगंज थाना की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीँ मामले मे संलिप्त दो अन्य आरोपी मौक़े से फरार होने मे सफल रहे। घटना सोमवार दोपहर की है ज़ब बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गरगावं वार्ड 08 में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत तीन बदमाशों ने एक मासूम बच्चे को अपहरण करने का प्रयास किया।

हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के कारण एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को बहादुरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार के दोपहर गरगावं वार्ड 08 निवासी खैरुद्दीन पिता स्व चमारुद्दीन की आठ वर्षीय पोती अपने सहेलियों सँग घर के समीप सड़क किनारे खेल रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के द्वारा खैरुद्दीन की पोती को जबरन उठाकर अपहरण करने का प्रयास किया जा रहा था।

तभी बच्ची के द्वारा हो हल्ला करते ही आसपास के ग्रामीण को आते देख दो आरोपी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौक़े से भाग निकले वहीँ एक आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा।जहां ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना डायल -112 को दी गयी।


संदर्भ मे थाना अध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खान ने बताया की मामले मे पकराये आरोपी की पहचान आलमगीर पिता जाहिद आलम डूबाडांगी बहादुरगंज निवासी के रूप मे हुई है। जो शराब के नशे मे धुत्त होकर उक्त घटना को अंजाम देने की फिराक मे था।जहां आरोपी के विरुद्ध पीड़ित खैरोद्दीन के द्वारा दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं मे काण्ड दर्ज कर मामले मे फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस जुट गयी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई