विद्यार्थियों के हित में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती,सीएम ने शिक्षा विभाग को दिए कई निर्देश

SHARE:


पटना:राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है। सीएम श्री चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का पूरा विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

इसके माध्यम से कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।


इसके अलावा, स्कूलों और कॉलेजों के लिए निर्धारित शिक्षण समय के दौरान किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन नहीं किया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी, जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली या महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में विस्तृत नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों पर अनावश्यक शैक्षणिक दबाव को कम करना तथा नियमित शिक्षण संस्थानों में उनकी उपस्थिति और पढ़ाई को बढ़ावा देना है।


सरकार के इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!