शहर के दर्जनों स्थल का ई- रिक्शा चालक संघ सदस्यों ने लिया जायजा
कटिहार – ई रिक्शा चालक संघ कटिहार के पदाधिकारी के साथ शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारण करने को लेकर, अस्थाई स्टैंड को लेकर पूर्व में नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार के साथ हुई सकारात्मक बैठक के बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहा दर्जनों स्थान पर चंद्रमा चौक, इस्लामिया चौक, रामपारा पीएनटी चौक , मोहम्मद चौक पेट्रोल पंप के सामने, अड़गड़ा चौक , सदर अस्पताल के सामने, मनिहारी मोड़, चिल्ड्रेंस पार्क, मंडल कारा के बगल में, अंबेडकर चौक पंचमुखी मंदिर के पहले डिजिटल मॉल के सामने, बाटा चौक पार्सल गोदाम के बगल में, संग्राम चौक जैसे दर्जनों जगह को टोटो स्टैंड के लिए चिन्हित किया गया है।
मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि अगर नगर निगम के तरफ से चिन्हित जगह तय हो जाता है तो वैसे जगह पर कहीं पर मिट्टी भरवाना पड़ेगा। हर जगह चापाकल, शौचालय, यात्री शेड आदि की सुविधा हो जाएगी तो अस्थाई स्टैंड तो टोटो चालकों को एवं यात्रियों को स्टैंड से टोटो लेकर चलने में कोई कठिनाई नहीं होगी l श्री सिंह ने एक बात स्पष्ट रूप से बताया कि शहर में जाम से मुक्ति को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात व्यवस्था, मोटर परिवहन विभाग एवं ऑटो संघ तथा टोटो संघ दृढ़ संकल्पित है।
ई रिक्शा चालक संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि आगामी दिनांक 14 जून को 11:00 बजे स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में ई रिक्शा चालक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की जाएगी। जिस बैठक में ई-रिक्शा चालक संघ के चालकों को स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि अब नाबालिग लड़कों के लिए टोटो चलाना मुश्किल होगा। ड्राइवरी लाइसेंस अनिवार्य होगा, रजिस्ट्रेशन गाड़ी का अत्यंत जरूरी होगा।
प्रशासन के शक्ति के कारण सभी ई-रिक्शा के चालकों को सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा अगर बेवजह प्रशासन परेशान करेगा तो संघ आपके समर्थन में मजबूती से खड़ा रहेगा l ई रिक्शा चालक संघ के नेतृत्व में अस्थाई स्टैंड के निरीक्षण करने में संघ के दर्जनों पदाधिकारी में अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, सचिव विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष अनिक पासवान, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, रमन कुमार, अशोक शाह सोनू कुमार, राजीव कुमार मोहम्मद ईसराफिल राजू कुमार, चंदन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के सभी टोटो चालकों से अनुरोध किया है अपने हक और हक्कूक के लिए आगामी 14 जून को 11:00 बजे बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में निश्चित रूप से पहुंचने की कृपा करें ताकि 14 जून के के बाद नगर निगम के कार्यालय में नगर आयुक्त,यातायात प्रभारी, मोटर परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं ओटो एवं टोटो संघ के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कर कटिहार शहर को जाम से मुक्ति दिलाते हुए सुविधा युक्त शहर बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा l
























