मुकेश कुमार ने संभाली टाउन थाना की कमान, अपराधियों और तस्करों को दी सख्त चेतावनी

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

टाउन थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति और उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली।

पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने शराब और मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का संकेत देते हुए कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने, अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने तथा पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। साथ ही रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि जनसहयोग और पारदर्शी पुलिसिंग के बल पर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई