कटिहार – कांग्रेस नेत्री सह बिहार प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता के नेतृत्व में आदिवासी समाज के बीच महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय मूल्यों के रक्षक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री ने कहा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी को आज पूरा देश याद कर रहा हैं ।
हमेशा से आप आदिवासी समाज के दिलों में बसते हैं और आगे भी बसे रहेंगे भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे।इस अवसर पर सूरज उरांव, रेखा हेंब्रम,विमला देवी,नईम अख्तर, बबलू मरांडी,सूरज सोरेन,रवि मुर्मू,अभिनव खरवार, रमण खरवार,नीतू खरवार एवं आदिवासी समाज के भाई-बहन उपस्थित रहे ।
























