संवाददाता/ किशनगंज
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में उनके आगमन पर उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत और अन्य लोगो ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।इसके पश्चात राज्यपाल उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के आवास पर आयोजित अल्पाहार कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ जायसवाल ने राज्यपाल को माता गुजरी का तैल चित्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। करीब एक घंटे तक राज्यपाल श्री खान यहां रुके और इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीजों के इलाज की व्यवस्था से प्रसन्नता जाहिर की ।कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत भी उपस्थित रहे।श्री खान के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिखे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज के साथ साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे




























