किशनगंज/राहुल कुमार
उत्पाद टीम ने शनिवार को गलगलिया चेक पोस्ट के पास से बोलेरो वाहन से ले जाया जा रहा 292.5 लीटर विदेशी शराब बीयर जप्त किया है।शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद आदिल हायाघाट दरभंगा व अभिषेक कुमार चकमेसी समस्तीपुर का रहने वाला है।
जप्त शराब बोलेरो वाहन से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक द के निर्देश पर की गई।शराब को बंगाल से ठाकुरगंज,गलगलिया के रास्ते दरभंगा ले जाया जा रहा था।जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी।उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने बताया कि चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।
इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही टीम के गलगलिया चेक पोस्ट व बंगाल सीमा के पास वाले रास्ते में निगरानी बरतने लगी।तभी बंगाल की ओ से एक पिकअप वाहन आगे गुजर रही थी।उत्पाद टीम ने वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया।लेकिन वाहन चालक फरार होने की फिराक में था।जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद किया गया।
वाहन व आरोपी को उत्पाद थाना लाया गया।उत्पाद थाना में भी वाहन की अच्छे से तलाशी ली गई।पकड़े गए आरोपी ने उत्पाद विभाग को पूछताछ में बताया की वह शराब किसी व्यक्ति को देने वाला था।उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने बताया कि लगातार सतर्कता बरतते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।शराब बेचने व पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
तहखाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था शराब
शराब की तस्करी करने वाले शराब की खेफ को टपाने के लिए नए नए तरीके इख्तियार करते है।इस मामले में भी आरोपियों ने उत्पाद विभाग व अन्य जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए नए तरीके का इस्तेमाल किया था। आरोपी इतने शातिर थे की बोलेरो वाहन के पीछे वाले भाग को पूरी तरह से खाली रखा गया था और शराब को नीचे तहखाना बनाकर छिपाया गया था।जिससे जांच एजेंसी को लगे की वाहन खाली है और वाहन को बिना जांच के ही आगे ले जाया जा सके।उत्पाद विभाग इसके नेटवर्क का पता लगा रही है।




























