किशनगंज:मारपीट के दो अलग अलग मामलों में तीन प्राथमिकी दर्ज

SHARE:

किशनगंज /रणविजय


पौआखाली थाना में शुक्रवार को मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं. एक घटना स्थानीय नगर बाजार की है तो दूसरी घटना बरचौंदी इलाके की है. इनमें से एक घटना जमीन विवाद से जुड़ी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पौआखाली नगर बाजार का विवाद:


पहली घटना पौआखाली नगर बाजार की है, जहां मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से तू-तू मैं-मैं के बाद मामला हाथापाई में बदल गया, इस मामले में आरोपी युवक पर पीड़ित राकेश कुमार साह के सिर पे किसी भारी चीज से प्रहार करने का आरोप है जिस कारण उनके सिर पे गंभीर चोट आई है, जिसका उपचार ठाकुरगंज पीएचसी में कराया गया है.

दूसरा मामला बरचौंदी गांव में हिंसक झड़प:


दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बरचौंदी गांव से जुड़ी है यहाँ भी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. बरचौंदी की घटना में भी कई लोगों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने की जानकारी है. घायलों का इलाज एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस की कार्रवाई:


थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राप्त शिकायतों के आधार पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं और पुलिस अधिकारी मामलों के अनुसंधान में जुटी है. थानाध्यक्ष ने विवादों से जुड़े पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई