राष्ट्रीय स्तर पर शगुफ्ता कुलसुम का परचम, प्रशिक्षण पूर्ण कर हुईं सम्मानित

SHARE:

किशनगंज /मुरलीधर झा

जिले के मदरसा दारुल हुदा में कार्यरत और राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका शगुफ्ता कुलसुम ने एक बार फिर किशनगंज का नाम रोशन किया है। उन्होंने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई), एनसीईआरटी भुवनेश्वर में आयोजित पांच-दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

अल्पसंख्यक शिक्षा को मिलेगी नई दिशा:


यह विशेष ट्रेनिंग अल्पसंख्यक समूहों द्वारा संचालित स्कूलों और मदरसों में समावेशी शिक्षा विषय पर आधारित थी। शगुफ्ता कुलसुम ने बताया कि एनसीईआरटी में सीखे गए आधुनिक तरीकों से अब मदरसे के बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर माहौल देना और आसान होगा।

उपलब्धियों भरा रहा है सफर:


बताते चलें कि शगुफ्ता कुलसुम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पिछले वर्ष दिसंबर में पटना में ‘बेस्ट बिहार स्टेट मदरसा टीचर अवार्ड’ से भी नवाजा जा चुका है। राज्य स्तर पर सम्मानित होने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर की इस ट्रेनिंग से उनकी शैक्षणिक दक्षता में और निखार आया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित:


प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान की प्रिंसिपल प्रो. रीतांजलि दास, डॉ. वेद प्रकाश वर्मा और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोहम्मद गुलाम रहबर ने शगुफ्ता कुलसुम को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस उपलब्धि पर मदरसा दारुल हुदा प्रबंधन और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई