किशनगंज में राजस्व कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

गुरुवार को बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ से जुड़े जिलेभर के राजस्व कर्मचारियों ने टाऊन हॉल के समक्ष धरना दिया।इस दौरान नाराज राजस्व कार्यकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया ।

राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे है ।प्रमुख मांगो में गृह जिला में पदस्थापना ,बकाया भत्ते का भुगतान, क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाइक और पेट्रोल मुहैया करवाने सहित अन्य मांग शामिल हैं।

राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो आगे चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।धरना प्रदर्शन में राहुल कुमार,मुहम्मद मुबारक सहित अन्य दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!