बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदी दो ट्रक को पकड़ा, दो गिरफ्तार

SHARE:

मवेशियों को क्षमता से अधिक क्रूर तरीके से किया गया था लोड

मवेशी फैक्ट्री ले जाने के नाम पर होती रही है मवेशी की तस्करी –
सुनील तिवारी

किशनगंज/राहुल कुमार

शहर के तेघरिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदी दो ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस सूचना पर पहुंच कर दोनों दोनों ट्रकों को जप्त कर थाने लेकर गई। दोनों ट्रकों में 52 भैंसों को लोड किया गया था। पुलिस ने दोनों ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 472226 में 27 मवेशी और डब्ल्यूबी 25 9589 में 25 मवेशी लोड था। मवेशियों को बंगाल के पुरुलिया से पोठिया की ओर ले जाए जाने की बात बताई जा रही है।

जांच में पाया गया की मवेशियों को अमानवीय और क्रूर तरीके से ट्रक में ठूंस ठूंस कर क्षमता से अधिक भरा गया था, जिससे मवेशियों की जान भी जा सकती थी। कई मवेशी घायल हालत में थे और उन्हें ठीक से सांस लेने की जगह तक नहीं मिल रही थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा मवेशियों ले जाने से संबंधित कागजात की मांग की गई है।

एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि तेघरिया से मवेशी जप्त किया गया है।पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।आगे जांच की जा रही है।बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से मवेशियों को बिहार के पोठिया की ओर ले जाया जा है।

सूचना मिलते ही कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रकों को रुकवाकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा जांच करने पर दोनों ट्रकों में मवेशी लोड किया हुआ मिला। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री ले जाने के नाम पर इसी तरह से मवेशियों की तस्करी जिले में होती रहती है। जिसके आड़ में ऐसे गिरोह भी सक्रिय है। जो सिस्टम से मिलकर अंजाम देते आ रहे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई