नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा

SHARE:

किशनगंज/राहुल कुमार

पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज में बुधवार को कनिष्ठ बच्चों के लिए विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान शिक्षिका सविता सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न समूहों के बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई।

प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में रहे डॉ ममता सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, बायो टेक्नोलॉजी मत्स्य विभाग) तथा ठाकुर के एस राव (असिस्टेंट प्रोफेसर वेटनरी कॉलेज) ने बच्चों से उनके मॉडल से संबंधित प्रश्न किए तथा इनकी उपयोगिता पर जानकारी ली। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा सातवीं के शुमायल यज़दानी एवं रेयान को अपने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया।

जबकि कक्षा सातवीं के ही रुद्र तथा राज रंजन को रैन डिक्टेटर प्रोजेक्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर दिलनशी तथा अनुप्रिया रही जिन्होंने एसिड तथा बेस पर प्रोजेक्ट बनाया था। प्राचार्य मो. मेराज आलम ने विज्ञान शिक्षिका सविता सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे विद्यालय में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन करवाते रहे ताकि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़े और हम विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में खड़े हो सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई