किशनगंज के आदित्य का सुपर 50 में चयन, नीट/जेईई की मुफ्त कोचिंग मिलेगी

SHARE:

किशनगंज/राहुल कुमार

पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज के दसवीं के छात्र आदित्य कुमार का चयन बिहार सरकार द्वारा संचालित सुपर 50 कार्यक्रम में हुआ है। आदित्य को नीट/जेईई परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग आवासीय सुविधा के साथ दी जाएगी।

आदित्य ने सफल छात्रों में अठारहवीं रैंक हासिल की है। यह कोचिंग संस्था प्रतिभावान छात्रों को मुफ्त नीट तथा जेईई कोचिंग आवासीय सुविधा के साथ उपलब्ध कराती है।

प्राचार्य मो. मेराज आलम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आदित्य शुरू से ही अनुशासित एवं प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। वे जिस मकसद के लिए सफल हुए हैं, उसमें कामयाब होंगे। आदित्य के पिता श्री जिया लाल बेलवा हाई स्कूल में शिक्षक हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई