बहादुरगंज में सड़क किनारे से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता/बहादुरगंज

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छलका पुल निस्संद्रा घाट के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के कुछ लोगों ने सड़क किनारे शव को देखा, जिसके बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।


ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बहादुरगंज थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संदीप कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान मंजर आलम, पिता समसुल, साकीन झीलझीली, उम्र लगभग 45 वर्ष, बहादुरगंज के रूप में की गई।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मंजर आलम की दो शादियां थीं। उनकी पहली पत्नी सोनथा, कोचाधामन की निवासी हैं, जबकि दूसरी पत्नी टगटगी की बताई जा रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टेक्निकल सेल, एफएसएल टीम एवं जिला से डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य एकत्रित किया गया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया।बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। और जल्द ही घटना में शामिल दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई