किशनगंज जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व

SHARE:

दोपहर बाद रूईधासा स्थित चर्च में जुटी थी भीड़

किशनगंज/प्रतिनिधि


ईसाई धर्मावलंबियों का पर्व क्रिसमस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईसाई समूदाय के लोग अपने घरों में भी पर्व मना रहे थे। पर्व के दिन शहर के विभिन्न गिरजाघरों मे ईसाई समूदाय के लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। विभिन्न गिरजाघरों में सुबह 8 बजे प्रार्थना की गई। लोगों ने किशनगंज, राज्य सहित देश व दुनिया में शांति के लिए प्रभु यशु से प्रार्थना की। क्रिसमस पर्व में सबसे ज्यादा भीड़ रूईधासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में जुटती है।

इसके अलावे कॉलेज रोड स्थित इमानुवेल चर्च, बेथल मिशन चर्च, फ्रिविल बेपिस्ट चर्च, लाइन मिलन पल्ली रोड स्थित चर्च सहित शहर के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना की गई।


रोमन कैथोलिक चर्च के फादर स्टीफन मुर्मू ने कहा कि चर्च में सुबह 8 बजे प्रार्थना की गई। उन्होने कहा कि चर्च में प्रभु यशु से किशनगंज जिला, राज्य व देश के लिए प्रार्थना की गयी है।वही मिशन परिसर की सजावट भी की गई थी। यहां आर्कषक लाइटिंग की गई थी।

वही 2 बजे तक रूईधासा स्थित चर्च परिसर में कम संख्या में लोग पहुंच रहे थे।3 बजे के बाद चर्च परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।युवक-युवतियां व बच्चे अपने अभिभावकों के साथ चर्च परिसर पहुंचे थे।ईसाई समूदाय के लोगों के अलावे अन्य समुदाय के लोगों ने भी चर्च में मोमबत्तियां जलायी।चर्च के बाहर चाट, गुब्बारे, खिलौने,चाय – नाश्ते आदि की अस्थायी दुकानें लगी हुई थी।इसके साथ ही केक की दुकानें भी लगायी गई थी। वही विधि व्यवस्था को लेकर चर्च परिसर में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

क्रिसमस के त्योहार का आनंद बच्चों ने भी उठाया।बच्चे इतने उत्साहित थे की वे उपहार लेने के लिए सेंटाक्लोज का इंतजार कर रहे थे।घरों में अभिभावक सेंटाक्लोज बन कर अपने बच्चे को रंग बिरंगी उपहार दे रहे थे। बच्चे बुधवार की सुबह से ही सेंटाक्लोज के आने का इंतजार कर रहे थे।बच्चे सुबह से ही उत्साहित थे।

सेल्फी का रहा क्रेज

क्रिसमस को लेकर चर्च परिसर व बाहर में सेल्फी का भी क्रेज रहा।युवक- युवतियां मोबाइल से एक एक पल को सेल्फी लेकर अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रही थी।

सांसद व विधायक भी क्रिसमस के पर्व में हुए शामिल

कांग्रेस सांसद डॉक्टर जावेद आजाद व विधायक कमरूल हुदा भी गुरुवार को क्रिसमस पर्व के दौरान रूईधासा स्थित चर्च परिसर में पहुंचे थे।चर्च परिसर पहुंचने पर सांसद और विधायक ने रोमन कैथोलिक चर्च के फादर स्टीफन मुर्मू को क्रिसमस पर्व की बधाई दी और जिला,राज्य देश व दुनिया में शांति की कामना की।

सबसे ज्यादा पड़ गई