सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट के एक मामले में मंगलवार को एक युवक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।शहर के मोतीबाग निवासी युवक राज मंडल के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 दिसंबर की रात्रि में युवक राज मंडल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोहम्मद राज के द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया गया है।युवक ने भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है

आवेदन मिलते ही सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आगे जांच जारी है।जांच में आरोपी के अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पड़ताल की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!