पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला… असम में मोदी बोले …असम को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की साजिश में शामिल थी कांग्रेस 

SHARE:

गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह देश का पहला प्रकृति थीम वाला एयरपोर्ट हैं वही पीएम मोदी रविवार को 15600 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे । पीएम मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाने के साथ ही असम को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की साजिश में शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और पाप किया था… उसने असम की पहचान को मिटाने की साजिश की थी।आजादी से पहले, जब मुस्लिम लीग और अंग्रेज़ी हुकूमत मिलकर भारत के विभाजन की ज़मीन तैयार कर रहे थे, उस समय असम को भी अविभाजित बंगाल, यानी ईस्ट पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की योजना बनाई गई थी। कांग्रेस भी उस साजिश का हिस्सा बनने जा रही थी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि तब गोपीनाथ बोरदोलोई जी अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए थे। उन्होंने असम की पहचान को खत्म करने के इस षड्यंत्र का विरोध किया और असम को देश से अलग होने से बचा लिया।

कांग्रेस की सरकारों के लिए असम और पूर्वोत्तर का विकास उनके एजेंडे में ही नहीं था।कांग्रेस की सरकारों में बैठे लोग कहते थे कि असम और पूर्वोत्तर में जाता ही कौन है?उनकी सोच थी कि असम और पूर्वोत्तर को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की क्या जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इसी सोच की वजह से कांग्रेस ने दशकों तक इस पूरे क्षेत्र की उपेक्षा की। कांग्रेस दशकों तक जो गलतियां करती रही, मोदी एक-एक करके उन गलतियां को सुधार रहा है।पूर्वोत्तर में जहां पहले हिंसा और खून-खराबा होता था, आज वहां 4G और 5G टेक्नोलॉजी के जरिये डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है।जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, आज वे ‘आकांक्षी जिले’ के रूप में विकसित हो रहे हैं।आने वाले समय में यही इलाके इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनेंगे। इसलिए आज नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक नया भरोसा जगा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने घुसपैठियों को खुली छूट दी और यहां की डेमोग्राफी बदली जिसकी वजह से असम की सुरक्षा और पहचान दाव पर लग गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!