कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड मुख्यालय कोचाधामन स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार का शिक्षक संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षक संघ ने नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार को पुष्प भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न समस्याओं से रूबरू कराया। इस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार ने सार्थक पहल का भरोसा दिया।

इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जहांगीर आलम सचिव अवेश करनी, अर्जून लाल मांझी, मोहसिन अंजर, जयंत कुमार दास,असगर मोबिन, सईद अख्तर, अकमल यजदानी, शमशुल आरफीन, परवेज आलम, जुलकर ऐन रब्बानी अकबर जमाली, रिजवान आलम, अजमल हुसैन, गुलाम हैदर नूर कमर आदि शिक्षक मौजूद थे।

























