नाबालिग लड़की ने रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
किशनगंज/प्रतिनिधि
रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है।मामले में एक नाबालिग लड़की ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।आरोपी व्यक्ति नाबालिग लड़की का दूर के रिश्ते में मामला लगता है।घटना को लेकर गुरुवार को महिला थाना में आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाई है।
मामला दर्ज किए जाने के बाद महिला थानां की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की बीते 1 सितंबर को अपने घर से चाचा के घर पढ़ने गई थी।वहां पढ़ाई करने के बाद नाबालिग लड़की चाचा के घर से निकलकर अपने घर जाने लगी।घर जाने के दौरान रास्ते में एक सुनसान गली भी पड़ती है।आरोपी व्यक्ति बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद सज्जाद ने सुनसान स्थल का फायदा उठाया और जैसे ही नाबालिग लड़की वहां से गुजर रही थी ,तभी आरोपी व्यक्ति नाबालिग लड़की का पीछा करने लगा।आरोपी व्यक्ति ने नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर उससे पीने के लिए पानी भी मांगा।
कुछ देर बाद आरोपी व्यक्ति नाबालिग लड़की को जबरन एक कमरे में ले गया और नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की ने घटना का विरोध भी जताया।लेकिन आरोपी व्यक्ति ने घटना का जिक्र किसी से भी नहीं करने की बात कह नाबालिग लड़की को धमकी देकर चुप करवा दिया।मामले को लेकर पंचायती भी हुई।
लेकिन पंचायत में भी मामला नहीं सुलझ पाया।इसके बाद नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।आगे केस का अनुसंधान प्रारंभ के दिया गया है।

























