किशनगंज:जीविका लाइब्रेरी की हुई शुरुआत,छात्रों के लिए किताबें, स्वाध्याय कक्ष, डिजिटल कक्षा उपलब्ध

SHARE:

किशनगंज के चकला पंचायत सरकार भवन में जीविका लाइब्रेरी की शुरुआत से, इस पंचायत के बच्चों को किताबें, अख़बार, पत्रिकाएं, स्वाध्याय कक्ष, डिजिटल क्लास रूम की सुविधा मिल सकेंगी। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने जीविका लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए ये बातें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा से हम अपने जीवन स्वप्न को पूरा कर सकते हैं। यह पुस्तकालय, इस पंचायत के छात्रों को, ज्ञानार्जन मार्ग में पथ प्रदर्शित करता रहेगा। किशनगंज सदर प्रखंड के चकला पंचायत सरकार भवन में जीविका लाइब्रेरी की शुरुआत से बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर सदर प्रखंड बीडीओ कर्मवीर कुमार ने छात्रों को स्वाध्याय के लिए पुस्तकालय आने की सलाह दी। उन्होंने नये डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने पढ़ाई को उपयोगी बनाने की सलाह भी दी। पुस्तकालय के सामूहिक माहौल में पढ़ने के फायदे से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को पुस्तकों के साथ – साथ रूचि अनुसार साहित्य , विभिन्न प्रकार के मैगजीन, अख़बारों को नियमित रूप से पढ़ने की सलाह दी.


मालूम हो कि शगुन जीविका संकुल संघ, चकला के द्वारा इस पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र का संचालन किया जाएगा।बता दे कि इस पुस्तकालय में डिजिटल कक्षा की व्यवस्था की गई है.

जिसमें छात्र को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाईन कक्षा लेने की सुविधा मिलेगी.इस मौके पर चकला पंचायत के मुखिया तनवीर आलम , उप मुखिया, जीविकाकर्मी विश्वनाथ, उदय सहित शगुन संकुल संघ की लीडर दीदी , वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!