किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली चौक के पास शनिवार को एक महिला से सोने के जेवरात की ठगी की घटना घटी।मामले में पीड़ित महिला के पति सुदीप्तो दास के आवेदन पर शनिवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला अपने घर की ओर जा रही थी।
तभी सुभाषपल्ली चौक के पास अचानक दो व्यक्ति अ गया। दोनों व्यक्तियों ने महिला से कुछ अशुभ बात कहने लगा।यह सुनकर महिला घबरा गई। दोनों व्यक्तियों ने महिला को अपनी बातों में रिझा लिया और कहा कि आपके घर कुछ समस्या है।समाधान चाहते है तो एक मंत्र पढ़ना होगा।
इसके बाद कहा गया की सब धातु निकालना होगा।इतने में महिला ने अपने गले से सोने का चेन,दो बाला व एक अंगूठी निकाल कर बैग में रखकर दे दिया।महिला जैसे ही पीछे मुड़ी, दोनों व्यक्ति जेवरात लेकर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित महिला अपने घर पहुंची और अपने पति को घटना की आपबीती सुनाई।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि ठगी के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।





























