मोहनमारी आदर्श मध्य विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अपनी सुन्दरता और स्वच्छता के लिए छात्रों को कर रहा हैं आकर्षित

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के डेरामारी पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल रहा है।यहां बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपना नामांकन करवाया है प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की निगरानी में यहां छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिल रही है जो एक सकारात्मक संकेत हैं।

विद्यालय का वातावरण जहां छात्र छात्राओं को आकर्षित कर रहा है। हरियाली के साथ बच्चों की हंसी हमेशा गुंजती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव का अथक प्रयास और समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता भी इसका एक उदाहरण है।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में तीन चार सालों में विद्यालय का वातावरण ही बदल गया है।अब यह‌ सरकारी विद्यालय निजी स्कूलों से पढ़ाई व खूबसूरती के मामले से कम नहीं है। स्थानीय डॉ विष्णु प्रसाद सिंह का कहना है कि पहले यह विद्यालय ऐसा नहीं था।

लेकिन यह बदलाव प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक और ग्रामीणों के मजबूत इरादे, कड़ी मेहनत और प्रयास का नतीजा है। इस संदर्भ में डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम ने कहा कि यह विद्यालय सिस्टम से चलता है।

यह विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अपनी सुन्दरता और स्वच्छता के लिए हमेशा चर्चा में रहता है।इसकी स्थापना पचास के दशक में हुई थी। करीब एक बीघा क्षेत्रफल में फैला इस विद्यालय में खेल-कूद मैदान, हरियाली और सुव्यवस्था लोगों को आकर्षित करता है।

सबसे ज्यादा पड़ गई