दिघलबैंक बॉर्डर क्षेत्र का कृषि पदाधिकारी ने किया दौरा, खाद तस्करी को लेकर हुई अहम चर्चा

SHARE:

दिघलबैंक/किशनगंज/मो अजमल

दिघलबैंक प्रखंड के बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण करने शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात वर्मा पहुंचे। उन्होंने SSB अधिकारियों और 20 सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष गणेश सिंह के साथ भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया और ज़मीनी हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान खाद वितरण व्यवस्था को लेकर विशेष समीक्षा की गई। स्थानीय किसानों से मुलाकात कर उन्हें समय पर और पारदर्शी ढंग से खाद उपलब्ध कराने की बात कही गई। साथ ही खाद की तस्करी रोकने को लेकर SSB के अधिकारियों से विशेष रणनीति पर चर्चा हुई।

इस मौके पर SSB दिघलबैंक के असिस्टेंट कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों के किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

20 सूत्री उपाध्यक्ष गणेश सिंह ने इस दौरान कहा सीमा क्षेत्र में रहने वाले किसान कई बार खाद की किल्लत से जूझते हैं, लेकिन अब प्रशासन पूरी गंभीरता से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है। तस्करी पर भी सख्ती से नजर रखी जा रही है। किसानों का हित हमारी पहली प्राथमिकता है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!