राज कुमार/किशनगंज/ पोठिया
पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पल्स टू आजाद उच्य विद्यालय पोठिया के छात्रावास के प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल इकाई की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पहाड़कट्टा मंडल अध्यक्ष राहुल यादव ने की। पोठिया,छत्तरगाछ,पहाड़कट्टा मंडल इकाई की इस में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सपना देवी शामिल हुई।
आयोजित बैठक में स्थापना दिवस,बूथ कमिटी के गठन करने पर चर्चा,मंडल टोली के लिए सदस्यों के नामों पर विचार,विधानसभा सम्मेलन पर चर्चा,अन्यायन प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने पर चर्चा सहित पार्टी संगठन पर विचार से चर्चा हुई।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बीस सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय,छत्तरगाछ मंडल अध्यक्ष सोभा रानी,पोठिया मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,मंडल कोषाध्यक्ष संजय कुमार दास,मंडल महामंत्री आंनद कुमार सिंह,विष्णु सिंह,सुपौल मुर्मू सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।




