सागर चंद्रा/ किशनगंज
घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर 31 निवासी जेबा परवीन को ढ़ूंढ़ने की काफी कोशिशें की। लेकिन नाकाम रहने पर वे मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि गत शुक्रवार दोपहर जेबा परवीण अपनी कागजात फोटो कॉपी
कराने के लिए खगड़ा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद से वह लापता है। घटना के बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया है।
परिजनों ने बताया कि जेबा अक्सर बहादुरगंज सताल निवासी दानिश पिता रहीमुद्दीन से बातचीत करती थी। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि दानिश ने ही शादी करने की नियत से जेबा को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है।


















