स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक आयोजित, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

कटिहार – विकास भवन के सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास वातावरण के साथ मनाने एवं सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारियों के संबंध में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर पूर्व वर्ष में की तैयारी के संबंध में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा दिये गये फीडबैक के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों को प्रारंभ करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि पूर्व के वर्षों की भांति स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा ।उक्त अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय, वरीष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ आम नागरिक को आमंत्रित किया जाएगा ।


पूर्व की भांति आकर्षक परेड विभिन्न पुलिस की टुकड़ियों एवं एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा किया जाएगा। सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां जैसे राजेंद्र स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग रोगन, साफ -सफाई,भाषण मंच, विशिष्ट ,महानुभावों एवं सम्मानित व्यक्तियों के बैठने के लिए स्थान पर बेरिकेडिंग कर घेराबंदी इत्यादि की व्यवस्था एवं सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी स-समय स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ही पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारित सोशल मीडिया,फेसबुक, वेबकास्ट, केवल टीवी आदि के माध्यम से भी किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां स-समय पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि आमजन अपने घर पर रहकर भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देख सकें। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा स-समय तैयारियों को पूरा करने का भी आदेश दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन फिरोज अख्तर, अपर समाहर्ता डाॅ.बिनोद कुमार,उप विकास आयुक्त अमित कुमार ,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर विशाल आनंद , प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, निदेशक डीआरडीए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी कटिहार के एवं अन्य वरीय जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!