बरारी /कटिहार – बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के कार्यकाल के प्रथम एक सौ दिनों में किए गए जनहित में विकास कार्यों को लेकर शिविर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया।
जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को देखा और सुना।प्रसारण के दौरान बताया गया कि सरकार ने अपने पहले एक सौ दिनों में सड़क पुल-पुलिया शिक्षा स्वास्थ्य कृषि सिंचाई रोजगार महिला सशक्तिकरण शहरी एवं ग्रामीण विकास सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
सरकार की ओर से यह भी बताया कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पारदर्शिता तथा आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को लेकर अपने विचार भी साझा किए।नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ हिटलर यादव, नगर पंचायत कार्यालय के विशाल कुमार, जीविका का बीपीएम सविता कुमारी, अरुणा कुमारी, पुनम कुमारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राज कुमार राय, जित्तन यादव, मो. मैयमूर, रामनाथ चौधरी, आजाद अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे ।






















