बीएसएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर बरसाई गोलियां, दो जवान की मौत, एक घायल

SHARE:

रिपोर्ट:सागर चंद्रा


इंडो-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलियां बरसा दीं। घटना में मालदा वैष्णवनगर सेक्टर में तैनात 71वीं बटालियन के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान बिहार के छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र निवासी 51 वर्षीय अजय कुमार सिंह और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली निवासी 37 वर्षीय अंबादास सुरेश दुर्गु के रूप में की गई है।

जबकि गंभीर रूप से घायल हुगली निवासी 44 वर्षीय विकास वर्मा का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना के बाद बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मालदा सेक्टर डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएसएफ के द्वारा भी घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार बीएसएफ 119वीं बटालियन के जवान शिवम मिश्रा ने 71वीं बटालियन के जवानों पर उस वक्त गोलीबारी कर दी जब वे अपने कैंप में आराम कर रहे थे। घटना के बाद पूरे सेक्टर में हड़कंप मच गया। कुछ जवानों ने बिस्तर के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई।

गोलीबारी थमने के बाद सहकर्मियों ने आरोपी शिवम मिश्रा को दबोच लिया और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। हालांकि शुरुआती जांच में घटना के स्पष्ट कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। लेकिन अपने दो जवानों की मौत ने साथी जवानों को झंकझोर कर रख दिया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!