गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की खेप भारत लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में रामपुर चौक स्थित भारत-नेपाल जाने वाली सड़क पर नाका जांच अभियान चलाया गया।
रात्रि करीब 9:30 बजे एक बाइक सवार पीछे बोरे में शराब लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक से बोरा फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब बोरे की तलाशी ली तो उसमें नेपाली ब्रांड की रेशम लीची देसी शराब की 120 बोतल तथा फाइटर विदेशी शराब की 95 बोतल, कुल 215 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में सब-इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस की तैनाती और नाका जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!