किशनगंज/सागर चंद्रा
एक युवक के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।हालांकि महिला के द्वारा पुरजोर विरोध करने पर वह जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका तो उसने पीड़िता की पिटाई कर दी। पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। घटना से भयभीत पीड़िता घटना की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंची।
पीड़िता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में केरल में रहता है। जबकि पीड़िता बच्चों के साथ घर में ही रहती है। पीड़िता का कहना है कि घर के पड़ोस में रहने वाला युवक पूर्व से ही उस पर बुरी नजर रखता है।
गत बुधवार दोपहर अचानक आरोपी पीड़िता के घर पहुंच गया और उसे अकेली देखकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई कर दी। हालांकि पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।






















