टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वित

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर उपचार के साथ पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रेरित करना था।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) विजय कुमार साह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी गोविंदा तिवारी ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए 24 टीबी मरीजों के बीच खाद्य सामग्री से युक्त पोषण किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के सक्षम लोगों को ऐसे मरीजों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
पोषण किट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में कासेदी बेगम, सब्बीर आलम, अंजेला खातून, इस्माइल, सुनीता कुमारी, बुल्टी, नाथ मुरमू, नईमुद्दीन, अनिल कुमार, वाहिद आलम, मुन्नी हेम्ब्रम, जितेंद्र मंडल सहित कुल 24 टीबी मरीज शामिल थे।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध करा रही है। मरीजों से अपील की गई कि वे उपचार बीच में न छोड़ें और नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें, ताकि टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!