अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरण

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार दिलाना और उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने लाभुकों से प्राप्त पर्चे का सुरक्षित उपयोग करने तथा भूमि से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अंचल कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।


अंचलाधिकारी ने बताया कि अभियान बसेरा-02 के माध्यम से पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें बंदोबस्ती पर्चा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपने भूमि अधिकारों का लाभ प्राप्त कर सकें। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने पर्चा प्राप्त कर खुशी जताई और सरकार के इस प्रयास की सराहना की। बंदोबस्ती पर्चा मिलने से अब उन्हें अपनी भूमि पर वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की संभावना भी कम होगी। इस अवसर पर सोम हासदा, नर बहादुर, श्रीमती हेम्ब्रम, सुनोती सहित अन्य लाभुक उपस्थित रहे। वहीं राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार एवं प्रधान सहायक नरेश कुमार ने पर्चा वितरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया तथा लाभुकों को आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!