बस स्टैंड स्थित होटल में चोरी, सारा बर्तन लें गया चोर,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


चोरों ने स्थानीय बस स्टैंड स्थित होटल में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर के द्वारा होटल के बारे बर्तन चोरी कर लेने से होटल भी बंद हो गया है। हालांकि लाइन खानकाह चौक निवासी पीड़ित होटल संचालक शाहिद आलम उर्फ हीरा ने निजी स्तर पर खोजबीन के दौरान चोर का सुराग ढ़ूंढ़ निकाला। पीड़ित होटल संचालक के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


वहीं पीड़ित ने बताया कि चोरों ने होटल से इन्वर्टर का बैटरी, सारे बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।

खोजबीन के दौरान पता चला कि बस स्टैंड निवासी अरमान और जहांगीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है और चोरी के सामान को छोटू व नगमा के घर छिपा रखा है। लेकिन छानबीन करते ही आरोपियों ने सारा सामान अन्यत्र छिपा दिया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!