किशनगंज:बहादुरगंज पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

SHARE:

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल एवम विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर शनिवार के दिन बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार एवम पैंथर टीम के जवानों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार एवम एलआरपी चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों को पकड़कर उनके कागजातों की जांच की गई।

जिन वाहन चालकों के पास वैध कागजात या अन्य किसी भी प्रकार की कमी पाई गई उन वाहन चालकों से सरकारी नियमानुसार जुर्माना भी वसूली किया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि लगभग एक दर्जन वाहनों से सरकारी नियमानुसार पुलिस बल के द्वारा जुर्माना वसूला गया है।


वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने यह भी कहा कि वाहन जांच अभियान चलाए जाने से लगातार बढ़ रही चोरी की समस्या व वाहन दुर्घटना में कमी आएगी।आमजन सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाएंगे एवम थाना क्षेत्र में होने वाले आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
वहीं दूसरी ओर बिना कागजात के वाहन चालकों में जैसे हड़कम्प का माहौल उत्पन्न हो गया।वे गली कंडो के रास्ते भागते हुए पाए गए।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!