किशनगंज/प्रतिनिधि
टाऊन थाना क्षेत्र के लाइन झूलन मंदिर के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया।पीड़िता की पहचान लाइन झूलन मंदिर निवासी ब्यूटी सिन्हा के रूप में हुई है।घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई।
जिसके बाद सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला बाजार गई थी।बाजार से रिक्शा से अपने झूलन मंदिर रोड स्थित घर के पास रिक्शा से उतर कर किराया दे रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया।बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया।इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए।बदमाश चेन छीनकर में रोड की ओर फरार हो गया। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया।लेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।घटना स्थल के आसपास लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।इधर घटना के बाद पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग भी बढ़ा दी है।जिसमें बिना नंबर की बाइक की जांच करते हुए किसी के संदिग्ध लगने पड़ पूछताछ की जा रही है।