किशनगंज में नाबालिग लड़की ने नाबालिग लड़के पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि


पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के पर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।मामले में नाबालिग लड़की के द्वारा एक आवेदन दिए जाने के बाद गुरुवार को आरोपी के विरुद्ध महिला थाने के प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद महिला थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान ने जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सात – आठ दिन पूर्व नाबालिग लड़की घास काटने खेत में जा रही थी।वह घास काटने के लिए खेत में पहुंची ही थी की तभी आरोपी नाबालिग लड़का वहां आ गया और जबरन खेत में ले जाने लगा।नाबालिग लड़की के विरोध करने पर आरोपी नहीं मान रहा था।आरोपी नाबालिग लड़का नाबालिग लड़की को जबरन खेत ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के बाद नाबालिग लड़की हो हल्ला करने लगी।

चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां जमा हो गए।तभी आरोपी वहां फरार हो गया।इसके बाद नाबालिग लड़की ने घर वालों को अपनी आपबीती सुनाई।नाबालिग लड़की अपने परिजन के साथ न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची।महिला थाने की पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment

किशनगंज में नाबालिग लड़की ने नाबालिग लड़के पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिस