लोजपा (रामविलास)महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया आयोजित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा के नेतृत्व में प्रदेश महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से महिला नेता और कार्यकर्ता शामिल हुई ।

आगामी विधानसभा चुनावों में महिला की भागीदारी सुनिश्चित तय की जा सके। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा ने कहा महिला दिवस के जरिए महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आज महिलाएं राजनीति, रक्षा, चिकित्सा और वित्तीय समेत कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। भारत की आजादी के बाद कई महिलाओं ने अपने नेतृत्व क्षमता, साहस और दूरदर्शिता से राजनीति में पहचान बनाई। ये महिला नेता न केवल अपने कार्यों से प्रसिद्ध हुईं बल्कि उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को भी सशक्त बनाया।

महिला जिला अध्यक्ष रीता चौहान ने बताया कि संगठन में महिलाओं की भूमिका लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में मजबूती के साथ हमलोगों के नेता सह जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान को जाता जो हमेशा हमलोगों को मार्गदर्शन करते हैं। हम सभी महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हबीबुर रहमान को विधानसभा चुनाव में अगर राष्ट्रीय नेतृत्व टिकट देती है तो निश्चित रूप से उन्हें पटना भेजना ही सारी महिला कार्यकर्ताओं का एक मात्र उद्देश्य है।इस मौके पर कामिनी कुमारी,रंजनि कुमारी,सोनी देवी,रूचि देवी,भारती कुमारी,रानी देवी और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोजपा (रामविलास)महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया आयोजित