चरघरिया झाला में जिला संतमत सत्संग का 15 वाँ वार्षिक अधिवेशन,तैयारी पूरी

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत स्थित चरघरिया में किशनगंज जिला संतमत सत्संग का 15 वाँ वार्षिक अधिवेशन आगामी 8 एवं 9 मार्च 2025 शनिवार एवं रविवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज एवं पूज्य पाद स्वामी नारायण दास जी महाराज का आगमन हुआ है।

इस अवसर पर सुबह 6 बजे से एवं दोपहर 2 बजे से भजन कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती का कार्यक्रम किया जाएगा। संतमत सत्संग के जिलाध्यक्ष हीरा लाल सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय सत्संगीगण एवं ग्रामीणों के द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है।

इस कार्यक्रम में भव्य पंडाल,लाइट,साउंड एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई है। समाजसेवी विजय यादव ने बताया कि संतमत सत्संग के प्रति स्थानीय लोगों में अटूट आस्था है।इस अधिवेशन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!