किशनगंज: शिक्षक का फंदे मे लटका मिला शव,जाँच मे जुटी पुलिस

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर चौक के समीप स्थित अजीम नेशनल स्कूल बहादुरगंज मे कार्यरत एक शिक्षक का विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे मे सन्देहास्पद अवस्था मे फंदे से लटका हुआ शव मिलते ही विद्यालय परिसर मे अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

जहां घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से बहादुरगंज पुलिस थाना को दी गयी। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया।

मृतक शिक्षक की पहचान नितेश राय पिता स्व मनबहादुर राय उम्र करीब 31 वर्ष पूसीमबिंग लम्बा धुरा टी गार्डन दार्जिलिंग निवासी के रुप मे हुई है।


थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार ने बताया कि मृतक शिक्षक बीते छः माह से अजीम नेशनल स्कूल बहादुरगंज मे कार्यरत था। जहां बीते दो दिन से वह बीमार रहने के कारण अपने कमरे मे ही रह रहा था।

गुरुवार की सुबह से दरवाजा न खुला देख पास के कमरे मे रह रहे शिक्षक के द्वारा विद्यालय प्रबंधन को सुचना दी गयी। विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से पुलिस को सुचना उपलब्ध कराई गयी। पुलिस सभी बिंदु पर बारिकी से जाँच कर रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!