किशनगंज:अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग आयोजित,दिए गए जरूरी निर्देश

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में बुधवार को क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सदर थाना, कोचाधामन थाना, विशनपुर थाना ,महिला थाना व टेढ़ागाछ थाना के थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने कहा कि सामने होली का पर्व है।होली पर्व के दौरान शराब तस्करी की आशंका रहती है।बंगाल सीमा समीप होने के कारण विशेष रूप से सतर्कता अपेक्षित है।

ऐसे में थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में ऐहतियातन वाहन जांच अभियान चलाएंगे।सभी चेक पोस्टों ने निगरानी बरतेंगे।एसडीपीओ ने कहा कि न्यायालय संबधी मामले का निपटारा समय पर करें।जिन थानों में कांड लंबित थे ।

उनसे एसडीपीओ ने कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने कहा कि सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे।समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी,वाहन चेकिंग अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया गया।

एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए वाहन जांच के दौरान हेलमेट की भी जांच करें।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाले चालकों पर जुर्माना लगाएं।साथ ही उन्हें ये भी समझाए की बाइक चलाते समय हेलमेट कितना जरूरी है।क्राइम मीटिंग में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार,विशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार आदि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!