जनसुराज पार्टी के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान,संगठन का किया गया विस्तार

SHARE:

राज कुमार/किशनगंज/पोठिया

किशनगंज में विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी ने बड़ा अभियान छेड़ दिया हैं। पार्टी ने जनसुराज विस्तार कार्यक्रम का आयोजन पोठिया प्रखंड के शीतलपुर, नवकट्टा, छत्तरगाच्छ सहित कई पंचायतों में आयोजित किया।

कार्यक्रम में मौजूद किशनगंज जिला प्रवक्ता नेहाल अख्तर व पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत का उद्देश्य बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देना है। इस अभियान में जनसुराज संवाद के तहत विभिन्न पंचायत के गावों में बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे संगठन को मजबूती प्रदान करने सहित कई लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

इस बैठक में समाज के सभी वर्गो को रखा गया है और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यको, अनुसुचित जाति अनुसूचित जन जातियो को विशेष तौर पर चिन्हित किया गया है। वही इस दौरान पदाधिकारियों के द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया गया है। जिसके तहत दर्जनों लोगों ने बतौर 10 रूपये सदस्य्ता शुल्क देकर पार्टी की सदस्यता ली है।

जनसुराज पार्टी के किशनगंज जिला प्रवक्ता नेहाल अख्तर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनता के बीच संवाद स्थापित कर बिहार में बेहतर वैकल्पिक राजनीतिक नींव रखना है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़ने की कोशिश हमारी पार्टी करेगी और बिहार में साफ सुथरा पार्टी को लोगों के बीच रखकर लोगों के उत्थान का कार्य करेगी। जन सुराज का ये प्रयास राज्य को प्रगति की दिशा में आगे ले जाने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम के दौरान मो. फैजान सरवर, मो. रिज़वान, अब्दुल रहीम, मो. इमरान, मो. मिनाज, मो. राजा सहित गणमान्य लोग व दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई