किशनगंज/प्रतिनिधि
बच्चियों को महिला कानून की जानकारी देने के उद्देश्य से महिला थाना के द्वारा ओरियन्टल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस सप्ताह के दौरान सोमवार को उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के द्वारा स्कूल की बच्चियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान में सभी सेवाओं में लड़कियां अपनी भागेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस तो आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है ही। आप लोगों को भी महिला कानून से संबंधित जानकारियां रखनी चाहिये।किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत ही महिला थाना को सूचित करें।
वही महिला थानाध्यक्ष ने थाने के नम्बर को भी साझा किया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस तो लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगे आती ही है। लेकिन इसके लिए स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा।
हमे स्कूल व बाजार जाते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। लड़कियों पर होने वाली हिंसा को रोकने के जागरूक होकर आगे आना होगा।हमे दूसरों को भी अपने अधिकारों के बारे में बताना चाहिए। क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के ओरियन्टल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आलोक कुमार,अवर निरीक्षक अनुष्का रानी,स्कूल की शिक्षिकाएं आदि मौजूद थी।कार्यक्रम को लेकर विद्यालय की छात्राएं उत्साहित थी।